eng
competition

Text Practice Mode

भारत संस्कृत

created Yesterday, 15:07 by sanish yadav


1


Rating

238 words
34 completed
00:00
श्रावणी पूर्णिमा पर रक्षाबंधन के साथ ही संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1969 में भारत सरकार करने के लिए की थी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और शिक्षा मंत्री विजयेंद्र वरदराज राव ने इसे संस्कृत के अनादि और अविच्छि न्नप्रवाह को सम्मान देने के लिए आरंभ किया था संस्कृत दिवस कोई साधारण दिन नहीं , अपितु यह उसका लजयी साहित्य परंपरा का पर्व है, जिसने सहस्राब्दियों से सारी मानवता को स्वर
दिया है। समस्त विश्व को अध्यात्म, तर्क, विज्ञान और काव्य-सौंदर्य की अनुभूति कराई है। भारतीयों ने संस्कृत को वैज्ञानिक और परिष्कृत रूप दिया है। पाणिनि ने व्याकरण को इस तरह व्यवस्थित किया कि आज भी भाषा के अध्ययन में उनकी प्रणाली का आधार लिया जाता है। पतंजलि ने योग से मानसिक अनुशासन की ऐसी विधा विकसित की , जो आत्म-नियंत्रण का पाठ पढ़ाती है। भाषा के उच्चारण के लिए मुख के विभिन्न अंगों का विश्लेषण कर वेदों की शाखाओं और प्रातिशाख्यों के ग्रंथ बनाए गए, जो आज भी गणित और विज्ञान की नींव माने जाते हैं। भारत के विद्वानों ने शून्य का ऐसा गूढ़ ज्ञान विकसित किया , जो अरबों के माध्यम से यूरोप तक पहुंचा और आधुनिक गणित की नींव बना इस प्रकार, भारतीय ज्ञान का विश्व भर में प्रभाव और ऋण अतुलनीय है। वेदों से लेकर उपनिषदों तक, पाणिनि की श्अष्टाध्यायी शंकराचार्य के अद्वैत-चिंतन तक, कालिदास
की काव्य धारा से लेकर चरक और सुश्रुत के चिकित्सा -विज्ञान तक संस्कृत ने जी

saving score / loading statistics ...