eng
competition

Text Practice Mode

High Court ki Taiyari

created Jan 19th 2023, 19:25 by 1998Raunak


0


Rating

389 words
5 completed
00:00
संविधान एक प्रकार का नियम और कानूनों का दस्तावेज है जिसके अंतर्गत किसी भी देश की सरकार कार्य करती है। किसी भी देश का संविधान उस देश के आदर्श उद्देश और मूल्यों को दर्शाता है। संविधान शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है सम और विधान। सम का अर्थ होता है बराबर या समान और विधान का अर्थ होता है नियम या कानून, अर्थात संविधान वह होता है जिसे जो हर नागरिक और व्यक्ति के लिए समान होता है।भारतीय संविधान की प्रस्तावना हम भारत के लोग से शुरू होती है जिसका संबोधन भारत के हर नागरिक से है यानी संविधान की ताकत भारत की जनता से है। यह प्रस्तावना भारत के लोगों के लक्ष्यों को प्रस्तुत करती है। संविधान की प्रस्तावना ऑस्ट्रेलिया के संविधान से प्रेरित है और विश्व में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। भारतीय संविधान की मूल प्रतिमा प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखी थी, यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हस्तलिखित है। यह टाइपिंग या प्रिंट के द्वारा नहीं बल्कि पेन से लिखी गई थी रायजादा जी ने नंबर 303 के 254 पेन होल्डर का इस्तेमाल करके अत्यंत सुंदर शब्दों में संविधान को लिखा था। इसे लिखने में उन्हें 6 महीने लगे थे। संविधान को लिखने के लिए उन्होंने कोई शुल्क नहीं लिया था। उनकी बस यह शर्त थी कि संविधान के हर पृष्ठ पर उनका नाम हो और अंतिम पेज पर उनका और उनके दादा जी का भी नाम लिखा है। संविधान का पहला काम यह हैं कि वह बुनियादी नियमों का एक ऐसा संमूह उपलब्ध कराए जिससे समाज के सदस्यों में एक न्यूनतम समन्वय और विश्वास बना रहे। किसी भी समूह  को  सार्वजनिक रूप से मान्यता प्राप्त कुछ बुनियादी नियमों की आवश्यकता होती हैं. जिसे समूह के   सदस्य जानते हो, ताकि आपस में एक न्यूनतम समन्वय बना रहे, लेकिन ये नियम केवल पता ही नहीं होने चाहिए वरन उन्हें लागू भी किया जाना चाहिए। संविधान का दूसरा काम यह स्पष्ट करना हैं कि  समाज में  निर्णय लेने की  शक्ति  किसके पास होगी संविधान यह भी तय करता हैं कि सरकार कैसे निर्मित होगी संविधान कुछ ऐसे बुनियादी सिद्धांतों का समूह हैं जिसके आधार पर राज्य का निर्माण और शासन का निर्माण होता हैं।वह समाज में शक्ति के मूल वितरण को स्पष्ट करता हैं तथा यह तय करता हैं कि कानून कौन बनाएगा, राजा या एक दल विशेष या जनता या जनता के प्रतिनिधि।   
 

saving score / loading statistics ...