Text Practice Mode
सॉंई कम्प्यूटर टायपिंग इंस्टीट्यूट गुलाबरा छिन्दवाड़ा म0प्र0 सीपीसीटी न्यू बैच प्रारंभ संचालक:- लकी श्रीवात्री मो0नं. 9098909565
created Jul 16th 2021, 11:26 by rajni shrivatri
4
208 words
9 completed
5
Rating visible after 3 or more votes
00:00
ईसा मसीह हमारी तरह भीड़ को नहीं देखते, बल्कि व्यक्ति को देखते है। वे किसी व्यक्ति के अतीत की गलतियों पर ध्यान नहीं देते, बल्कि वे पापों एवं पूर्वाग्रहों से परे जाते है। हम अक्सर दूसरों की बुराई देखना पसंद करते है। दूसरों की शिकायत करते हैं। यह बात अलग है कि हम अपनी गलतियों को नजरअंदाज कर देते है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा बचाने पर ध्यान देते हैं। वे आज को भली इच्छा से देखते है और हमारे बुरे इतिहास को भी नहीं देखते। येसु पाप के परे जाते हैं, वे पूर्वाग्रह से ऊपर उठते है। वे ह्वदय तक पहुंचते है। येसु उस महिला को भी स्वस्थ करते है, जिसको सभी लोगों ने बेकार समझा था, अशुद्ध मान लिया था। वे बड़े स्नेह से उसे बेटी पुकारते है। वे उसके हाथ सहानुभति और कोमलता का व्यवहार करते है। खुद पर भरोसे को बनाए रखने के लिए महिला के विश्वास की सराहना करते है। अपने आसपास देखेंगे तो पाएंगे कि कई लोग घायल हैं और वे अकेलापन महसूस करते है। उन्हें प्रेम के अहसास की आवश्यकता है। येसु चाहते है कि ऐसे पीडि़त लोगों के ह्वदय तक पहुंचे। हम दूसरों का स्वागत करने के लिए अपना ह्वदय खोलें, क्योंकि केवल प्रेम ही स्वस्थ जीवन का मार्ग है।
saving score / loading statistics ...