eng
competition

Text Practice Mode

सॉंई टायपिंग इंस्‍टीट्यूट गुलाबरा छिन्‍दवाड़ा म0प्र0 सीपीसीटी न्‍यू बैच प्रारंभ संचालक:- लकी श्रीवात्री मो0नं. 9098909565

created Sep 24th 2020, 09:03 by lovelesh shrivatri


3


Rating

388 words
16 completed
00:00
एक बार की बात है एक जंगल में एक झील थी। जो खुनी झील के नाम से प्रसिद्ध थी। शाम के बाद कोई भी उस झील में पानी पिने के लिए जाता तो वापस नहीं आता था। एक दिन चुन्‍नू हिरण उस जंगल में रहने के लिए आया। उसकी मुलाकात जंगल में जग्‍गू बन्‍दर से हुई। जग्‍गू बन्‍दर ने चुन्‍नू हिरण को जंगल के बारे में बताया लेकिन उस झील के बारे में बताना भूल गया। जग्‍गू बन्‍दर ने दूसरे दिन चुन्‍नू हिरण को जंगल के सभी जानवरों से मिलाया। जंगल में चुन्‍नू हिरण का सबसे अच्‍छा दोस्‍त एक चीकू खरगोश बन गया। चुन्‍नू हिरण को जब ही प्‍यास लगती थी तो वह उस झील में पानी पिने जाता था। वह शाम को भी उसमें पानी पिने जाता था। एक शाम को वह उस झील में पानी पिने गया तो उसने उसमें बड़ी तेजी से अपनी और आता हुआ मगरमच्‍छ देख लिया। जिसे देखकर वह बड़ी तेजी से जंगल की तरफ भागने लगा। रास्‍ते में उसको जग्‍गू बन्‍दर मिल गया।  
जग्‍गू ने चुन्‍नू हिरण से इतनी तेज भागने का कारण पूछा। चुन्‍नू हिरण ने उसको सारी बात बताई। जग्‍गू बन्‍दर ने कहा की मै तुमको बताना भूल गया था की वह एक खुनी झील है। जिससे जो भी शाम के बाद जाता है वह वापिस नहीं आता। लेकिन उस झील में मगरमच्‍छ क्‍या कर रहा है। उसे तो हमने कभी नहीं देखा। इसका मतलब वह मगरमच्‍छ ही सभी जानवरों को खाता है जो भी शाम के बाद उस झील में पानी पिने जाता है। अगले दिन जग्‍गू बन्‍दर जंगल के सभी जानवरों को ले जाकर झील में गया। मगरमच्‍छ सभी जानवरों को आता देखकर छुप गया। लेकिन मगरमच्‍छ की पीठ अभी भी पानी से ऊपर दिखाई दे रही थी। सभी जानवरों ने कहा की यह पानी के बाहर जो चीज दिखाई दे रही है वह मगरमच्‍छ है। यह सुनकर मगरमच्‍छ कुछ नहीं बोला। चीकू खरगोश ने दिमाग लगाया और बोला नहीं यह तो पत्‍थर है। लेकिन हम तभी मानेंगे जब यह खुद बताएंगा।  
यह सुनकर मगरमच्‍छ बोला की मैं एक पत्‍थर हूं। इससे सभी जानवरों को पता लग गया की यह एक मगरमच्‍छ है। चीकू खरगोश को कहा की तुम इतना भी नहीं जानते की पत्‍थर बोला नहीं करते। इसके बाद सभी जानवरों ने मिलकर उस मगरमच्‍छ को उस झील से भगा दिया और खुशी-खुशी रहने लगे।  

saving score / loading statistics ...