eng
competition

Text Practice Mode

Ravi Barman cpct Qualified Student from ACS Training Center Beohari

created Jul 19th 2020, 03:26 by RaviBarman


0


Rating

52 words
10 completed
00:00
लोकप्रशास का अर्थ एवं परिभाषा बतलाइये।
 अर्थ- लोक प्रशासन को अच्‍छी तरह से समझने के लिए उसका अर्थ जानना परिभाषित करना अति आवश्‍यक है। लोक प्रशासन, प्रशासन के व्‍यापक क्षेत्र की ही एक शाखा है क्‍योंकि प्रशासन का क्षेत्र काफी व्‍यापक है। प्रशासन आंग्‍ल भाषाके शब्‍द एडमिनिस्‍ट्रेशन का ही हिन्‍दी रूपान्‍तर है। यह लैटिन भाषा केशब्‍दों एड तथा मिनिस्‍ट्रेशन शब्‍द को मिलाकर बना है, जिसका अभिप्राय सेवा करने से है। प्रशासन करने का शाब्दिक अर्थ प्रबन्‍ध है। लोक प्रशासन के अन्‍तर्गत लोक शब्‍द का अभिप्राय सरकारी तथा सरकार के प्रशासन से है। अत: लोक प्रशासन का अभिप्राय सभी स्‍तरों पर सरकारी कार्यों तथा मामलों के प्रबन्‍ध से है। आज की लोकतन्‍त्रीय तथा कल्‍याणकारी शासन की अवधारणा में लोक शब्‍द का अभिप्राय जनता से है। अतएव कल्‍याण से सम्‍बन्धित सरकारी कार्यों मामलों का प्रबन्‍ध करना ही लोक प्रशासन है।
परिभाषा:- लोक प्रशासन में वे समस्‍त कार्य जाते हैं जिनका प्रयोजन लोक प्रशासन की नीति को पूर्ण करना या लागू करना होता है।  
प्रशासन का अभिप्राय जनता का सहयोग प्राप्‍त करके सरकार के कार्य का संचालन करना है। इसका सम्‍बन्‍ध सरकार के प्रशासन के हाथ में है। राजनीति शास्‍त्र में प्रशासन शब्‍द दो अर्थों में प्रयुक्‍त होता है। अपने व्‍यापक अर्थ में लोक प्रशासन उस कार्य का प्रतीक है जो कि सरकारी कार्यों के वास्‍तविक सम्‍पादन से सम्‍बन्‍ध होता है, चाहे उनका सम्‍बन्‍ध सरकार की किसी शाखा से क्‍यों हों अपने संकुचित अर्थ में वों केवल प्रशासकीय शाखा की कार्यवाहियों की ओर संकेत करता है। लोक प्रशासन के छात्र होनेे के नाते हमारा सम्‍बन्‍ध इसके संकुचित अर्थ से है।

saving score / loading statistics ...