eng
competition

Text Practice Mode

BUDDHA ACADEMY TIKAMGARH (MP) || ☺ || ༺•|✤ आपकी सफलता हमारा ध्‍येय ✤|•༻

created Apr 25th, 11:28 by typing test


1


Rating

504 words
56 completed
00:00
बीरबल की बुद्धि और समस्‍या को भाप लेने की कला के कारण बादशाह उन्‍हें खूब पसंद करते थे। इसी कारण से दूसरे लोग बीरबल से उतना ही जलते थे। इन जलने वालों में से एक अकबर का साला भी था। वो हमेशा से ही बीरबल को मिला हुआ खास स्‍थान लेना चाहता था। बादशाह जानते थे कि बीरबल जैसा कोई और नहीं हो सकता है। वो अपने साले को भी ये बात समझाने की कोशिश करते थे, लेकिन उनका साला हमेशा कहता था कि वो भी काफी बुद्धिमान है। इन सब बातों के कारण एक बार बादशाह के मन में हुआ कि अब ये ऐसे नहीं मानेगा। इसे कुछ कार्य देकर ही समझाना पड़ेगा। तभी अकबर ने अपने साले से कहा कि तुम अपने दिमाग और सूझबूझ से इस कोयले की बोरी को सबसे ज्‍यादा लालची सेठ दमडी लाल को बचकर आओ। अगर तुमने ऐसा कर दिया, तो मैं तुम्‍हें तुरंत बीरबल की जगह दे दूंगा।
    यह बात सुनकर अकबर का साला हैरान हुआ, लेकिन उसे बीरबल की जगह चाहिए थी। इसी सोच के साथ वो कोयले की बोरी लेकर सेठ के पास पहुंच गया। सेठ ऐसे ही किसी की भी बातों में आने वाला नहीं था, इसलिए उसने उसे खरीदने से मना कर दिया। अब अपना उदास चेहरा लेकर अकबर का साला महल लौट आया। उसने कहा कि मैं इसे नहीं बेच पाया। इतना सुनते ही बादशाह ने बीरबल को अपने पास बुलाया। उन्‍होंने अपने साले के सामने ही बीरबल से कहा कि तुम्‍हें सेठ दमडी लाल को यह कोयले की बोरी बेचनी है। बादशाह का आदेश मिलने पर बीरबल ने कहा कि आप एक बोरी बेचने के लिए कह रहे हैं। मैं उस सेठ को एक कोयले का टुकड़ा ही दस हजार में बेच सकता हूं। यह बात सुनकर अकबर का साला दंग रह गया। अकबर ने कहा कि ठीक है तुम एक ही कोयले का टुकड़ा बेच आओ। बादशाह का आदेश मिलते ही एक कोयले का टुकड़ा उठाकर बीरबल वहां से चले गए। उन्‍होंने सबसे पहले एक मलमल के कपड़े का कुर्ता अपने लिए सिलवाया। फिर उसे पहनकर अपने गले में हीरे-मोती की मालाएं डाल लीं और महंगे दिखने वाले जूते भी पहन लिए। इतना सब करने के बाद बीरबल ने उस कोयले के टुकड़े को सुरमा यानी काजल की तरह बारीक पीसकर एक कांच की डिब्‍बी में डलवा लिया। इसी भेष में वो महल के मेहमानघर से गए। फिर बीरबल ने एक इश्तिहार दिया कि बगदाद में एक जाने माने शेख पहुंचे हैं, जो जादुई सुरमा बेचते हैं। सुरमे की खासियत में बीरबल ने लिखवाया कि इसे लगाने वाला अपने पूर्वजों को देख सकता है। यदि पूर्वजों ने कोई धन छुपाकर रखा है, तो वो उसका पता भी बता देंगे।  
    इस इश्तिहार के सामने आते ही पूरे नगर में बीरबल के शेख रूप और चमत्‍कारी सुरमे की बात होने लगी। सेठ दमडी लाल तक भी यह बात पहुंच गई। उसके मन में हुआ जरूर मेरे पूर्वज ने धन गाड़ रखा होगा। मुझे तुरंत शेख से संपर्क करना चाहिए। इतना सोचकर दमड़ी लाल शेख बने बीरबल के पास पहुंचा।  

saving score / loading statistics ...